Breaking News

अम्बिकापुर,@जिले के नए एसपी राजेश अग्रवाल ने संभाला पदभार

Share

अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। 2012 बैच के आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने 22 अपै्रल को पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ सामान्य बैठक आहूत की गई। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत हुए। बैठक के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में बेसिक पुलिसिंग के माध्यम से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था बनाने एवं त्वरित कार्रवाई से आमनागरिकों का विश्वास हासिल करने की बात कही। अपराध निराकरण की दिशा में तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए। जिले में पदस्थापना से पूर्व एसपी राजेश अग्रवाल (भापुसे) वीआईपी वाहिनी माना रायपुर, जांजगीर 11 वी बटालियन में सेनानी, जिला कवर्धा, बलरामपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जशपुर, में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply