Breaking News

अंबिकापुर@ यूपीएससी सीएसई में केशव गर्ग को 496वां तो शची जायसवाल को मिला 654वां रैंक

Share

-संवाददाता-
अंबिकापुर,22 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2004 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार इसमें सरगुजा जिले के 2 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें बतौली निवासी केशव गर्ग व अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी शची जायसवाल शामिल हैं। यूपीएससी में चयन होने की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों का आईएएस, आईएफएस,आईपीएस एवं अन्य केंद्रीय सेवा के पदों के लिए चयन किया गया है। इसमें बतौली निवासी स्व. विनोद गर्ग के पुत्र केशव गर्ग को 496वां रैंक मिला है। वे चंद्रकांत गर्ग के छोटे भाई हैं। केशव गर्ग फिलहाल मैनपुरी में हैं। वहीं अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी मोहन जायसवाल की पुत्री शची जायसवाल का भी इसमें चयन हुआ है। उन्हें 654वां रैंक प्राप्त हुआ है। शची इन दिनों दिल्ली में हैं। देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी में केशव गर्ग व शची जायसवाल के चयनित होने से उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। परिजनों द्वारा उनका मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया जा रहा है। शची जायसवाल के चयन पर माता-पिता, चाचा मुरारी जायसवाल,भाई धीरज जायसवाल,हिमांशु जायसवाल ने शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply