Breaking News

अंबिकापुर@ भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में ग्रीष्मकाल अवकाश 25 से

Share

अंबिकापुर 22 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पिछले कुछ दिनों से अंबिकापुर सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। अंबिकापुर का तापमान बढक¸र 41.2 डिग्री पहुंच गया है। जिले में लू जैसी स्थिति निर्मित है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही थी। बच्चों को परेशानी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 5 दिन से ही घोषित कर दी है। गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 25 अपै्रल से 15 जून तक ग्रीष्मकालिन अवकाश की घोषणा की है। भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों व विभिन्न संगठनों से स्कूलों में छुट्टी किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी शालेय शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेके्रटरी से मोबाइल पर चर्चा कर शासकीय, गैर शासकीय स्कूलों में छुट्टी किए जाने की मांग की थी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत में चल रही लू का असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा है। पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की अनुमान है। वहीं मंगलवार का दिन इस सिजन का अब तक का सबसे गर्म रहा। तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply