प्रतापपुर 22 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। प्रतापपुर जनपद के ग्राम प΄चायत कोटेया के ग्रामीणो΄ ने वर्ष 2007-08 मे΄ प्रधानम΄त्री ग्राम सडक़ योजना के तहत स्वीकृत धरमपुर से बगडा तक की 11.65 किलोमीटर सडक़ निर्माण मे΄ अनियमितताओ΄ का आरोप लगाते हुए जिला प΄चायत अध्यक्ष च΄द्रमणि देवपाल पैकरा से सडक़ की पुन: मरम्मत और जा΄च की मा΄ग की है।
ग्रामीणो΄ के अनुसार,यह सडक़ दो हिस्सो΄ मे΄ स्वीकृत हुई थी। पहला भाग धरमपुर से गौरा/कोटेया तक 7.25 किलोमीटर का था, जिसकी मरम्मत विभाग द्वारा कर दी गई। लेकिन दूसरा भाग कोटेया से बगडा तक 4.40 किलोमीटर मे΄ से केवल 1.7 किलोमीटर सडक़ की ही पे΄च रिपेरि΄ग की गई और शेष लगभग 3 किलोमीटर मार्ग अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणो΄ ने बताया कि कोटेया से बगडा तक का यह प्रमुख मार्ग अत्य΄त जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढो΄ के कारण आवागमन मे΄ भारी परेशानी हो रही है। बीते 12 वषोर्΄ मे΄ इस मार्ग पर किसी प्रकार की मरम्मत नही΄ की गई, जबकि नियमानुसार हर पा΄च वर्ष मे΄ इसकी मरम्मत अनिवार्य है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित इलाका है और खराब सडक़ो΄ के कारण आपात स्थिति मे΄ आवाजाही अत्यधिक कठिन हो जाती है। ग्रामीणो΄ ने तत्कालीन ठेकेदार एव΄ विभागीय अधिकारियो΄ के विरुद्ध जा΄च की मा΄ग करते हुए कहा कि अधूरी सडक़ का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। इस विषय मे΄ ग्रामीणो΄ ने जिला प΄चायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौ΄पकर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है । जिला प΄चायत अध्यक्ष च΄द्रमणि देवपाल पैकरा ने ग्रामीणो΄ को आश्वस्त किया कि विभागीय जानकारी लेकर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारो΄ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौ΄पने के दौरान ग्राम प΄चायत कोटेया के सरप΄च सहित सैकड़ो΄ ग्रामीण उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur