Breaking News

लखनपुर@अवैध महुआ शराब बिक्री मामले मे΄ युवक के खिलाफ की गई वैधानिक करवाई

Share


लखनपुर,18 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अ΄तर्गत कु΄वरपुर नहर मार्ग मे΄ लखनपुर पुलिस ने हाथ भट्टी से बने अवैध महुआ शराब बिक्री मामले मे΄ आबकारी एट के तहत युवक युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर 3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है।18 अप्रैल दिन शुक्रवार के दोपहर लगभग 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से 17 अप्रैल दिन गुरुवार की रात 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नरसि΄ह राजवाड़े उर्फ चॉकलेट पिता रामकुमार उम्र 25 वर्ष ग्राम लटोरी थाना लखनपुर निवासी जो कु΄वरपुर नहर मार्ग से हाथ भट्टी का महुआ शराब बिक्री करने लखनपुर की तरफ आ रहा है। सूचना पर लखनपुर पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई आरोपी नार सि΄ह राजवाड़े उर्फ चॉकलेट के कजे से तीन लीटर महुआ शराब कीमत ?300 बरामद कर युवक को हिरासत मे΄ लेकर लखनपुर थाने लाया गया। और युवक के खिलाफ आबकारी एट धारा 34 1 क के तहत अपराध प΄जीकृत करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply