Breaking News

अम्बिकापुर,@ केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते सोनिया व राहुल गांधी को कर रही परेशान

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं खिलाफ राजनीतिक दृर्भावना से ईडी द्वारा चार्जशीट दायर करने के विरोध में कांग्रेस ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्र्रयापी आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस ने घड़ी चौक में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। नेशनल हेराल्ड अखबार आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के विरुद्ध एक मजबूत वैचारिक हथियार के रूप में लाया गया था। उसे बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी यंग इंडिया नामक गैर लाभकारी कम्पनी बनाकर आगे आयी। जब सारे लेनदेन बैंक खाते से किया गया। कम्पनी ने कोई लाभ नहीं कमाया तो घोटाले की बात कहां से आ गयी। 2012 से जांच के नाम कांग्रेस नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। आज तक जान एजेंसियों के हाथ कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इससे पहले कोविड के समय बीमार अवस्था में सोनिया जी से 12 घण्टे और राहुल गांधी से 50 घण्टे की पूछताछ हो चुकी है। देश मे जब भी कोई गम्भीर संकट की स्थिति बनती है केंद्र सरकार उससे जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाती है। हम अंग्रेजो से लडक¸र उन्हें देश छोडऩे पर मजबूर करने वाले लोग है इन फासीवादियों के षड्यंत्र से डरने वाले नहीं हैं। इसका पुरजोर विरोध होगा। इस दौरान पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद,राकेश गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष, विनय शर्मा बंटी,मो इस्लाम,मदन जायसवाल,राजीव अग्रवाल,शैलू सोनी, रामविनय सिंह,हेमन्त तिवारी,अनिल सिंह,वालकेश्वर,संजय विश्वकर्मा,हेमन्त तिवारी, वीनू जायसवाल,मधु दीक्षित,सिमा सोनी,लालचंद यादव,सत्येंद्र तिवारी,आशीष वर्मा,दीपक मिश्रा,अशफाक अली, प्रमोद चौधरी,लवकेश पासवान,रजनीश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, नीतीश चौरसिया,आलोक सिंह,सतीश बारी,हिमांशु जायसवाल,संजीव मंदिलवार,नरेंद्र विश्वकर्मा, अमितेज सिंह,अभिषेक शुक्ला,राशिद अंसारी, बाबर इदरीसी,सौरभ फिलिप,अमित सिंह,धीरज गुप्ता,वेद प्रकाश शर्मा,कलीम खान,अमित वर्मा,मेघा खांडेकर,विकाश केशरी,सपना सिन्हा,साधना कश्यप,बैजनाथ ठाकुर,नरेंद्र बाबर,तीर्थ चौधरी,निखिल विश्वकर्मा,लक्ष्मी गुप्ता,जगन्नाथ कुशवाहा,विकास शर्मा,पवन पाण्डेय,अमित मिंज, मिथुन सिंह, राधे गोयल,अमित मिंज,,केदार यादव, दिनेश शर्मा,अंकित जैसवाल, अमित तिवारी,धीरज गुप्ता, वीरेंद्र पाठक,शमा परवीन, गीता रजक,वीरेंद्र सिन्हा,चित्रा मिश्र,गीता प्रजापति,अविनाश ठाकुर,नुजहत फातिमागीता प्रजापति,अनुराधा सिंह, पूर्णिमा सिंह, सरला राय, रही गजाला, अंजुमशकीला सिद्दीकी, परवेज आलम,रश्मि सोनी, उर्मिला विश्वास, सुरेंद्र गुप्ता,संजर नवाज, लोलर सिंह, आकाश यादव,अभिनव काशी, आयुष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता औरपदाधिकारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply