Breaking News

बलरामपुर,@ बलरामपुर में हाथी का आतंक, बुजुर्ग पंडो महिला की मौत, महीने भर में चार की गई जान

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,16 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के रजखेता इलाके में फोकली महुआ जंगल में महुआ बीनने गई एक बुजुर्ग पंडो महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह की है। पिछले एक महीने में जिले में हाथी के हमले से चार लोगों की जान जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, शेष राशि औपचारिकताओं के बाद दी जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply