Breaking News

अंबिकापुर@तेज आंधी-पानी में उड़े घरों के छप्पर व शेड

Share


अंबिकापुर,10 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल रहा है। तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तेज आंधी-तूफान के कारण कई घरों के छप्पर व शेड उड़ गए हैं।
बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अंबिकापुर में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव व पश्चिमी भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भीषण गर्मी व नमी के कारण पिछले दो दिनों से दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पूरे दिन तेज धूम के बाद दोपहर के बाद आसमान में बादल छा रहे हैं और तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को भी यह स्थिति बनी रही।
तेज आंधी-तूफान के कारण कई घरों के छप्पर व शेड उड़ गए हैं। वहीं पेड़ गिरने व विद्युत तार टूटने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का मार ज्यादा देखा गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply