लखनपुर,09 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)।लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 पार्षद रमेश जायसवाल ने लखनपुर नगर पंचायत अंतर्गत पाइपलाइन में पाली चालू करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सोपा है।।ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि लखनपुर नगर पंचायत के समस्त वार्डों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर में विगत वर्षों पूर्व जल आपूर्ति हेतु करोड़ों रुपए का पाइप लाइन विस्तार किया गया है लेकिन पाइप लाइन में पानी के सप्लाई नहीं होने से पेयजल की आपूर्ति नगर में नहीं हो पा रही है। नगर के लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पाइपलाइन में पानी चालू करने मांग किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur