Breaking News

अंबिकापुर@भाजपा सरगुजा के परसा,सीतापुर एवं राजापुर मंडल को मिले नए अध्यक्ष

Share


अंबिकापुर,08 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा को सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व ने नवगठित तीन मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा पर परसा मंडल के लिए संतोष जायसवाल,सीतापुर मंडल के लिए त्रिलोचन सादावर्ती एवं राजपुर मंडल के लिए भगत राम पैकरा को मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने विश्वास जताया है कि नवमनोनीत मंडल अध्यक्षगण पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं नेतृत्व के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए कार्य करेंगे, और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनकी नियुक्ति से परसा,सीतापुर एवं राजापुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा संचार हुआ है।
तीनो नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ भाजपा सरगुजा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply