Breaking News

अंबिकापुर, @अलग-अलग हादसे में घायल दो युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 27 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। दो अलग-अलग सडक हादसे में घायल दो युवक की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार भूषण भगत उम्र 30 वर्ष कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम करकली का रहने वाला था। वह रविवार को भजीजा मनोज के साथ बाइक से गांव में ही गया था। वापस लौटने के दौरान दोनों दुर्घटना में घायल हो गए थे। दोनों को बलरामपुर से रेफर करने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान भूषण की मौत हो गई। दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अमदरी की है। 41 वर्षीय सिंह साय पहाड़ी कोरवा रविवार को बाइक से राजपुर जाने निकला था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया था। उसे भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान इसकी भी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply