Breaking News
Lavc57.107.100

अंबिकापुर@दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 06 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के रमकोला के पास शनिवार को दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकुमार पिता कंचन राम गोंड़ उम्र 40 वर्ष सूरजपुर जिले के रेवटी थाना क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर का रहने वाला था। वह शनिवार की सुबह बाइक से बहन के घर ग्राम धुरिया गया था। वहां से वापस लौट रहा था। तभी दूलदूली रमकोला के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply