Breaking News

अंबिकापुर@महामाया मंदिर से बाइक चोरी

Share

अंबिकापुर,06 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। महामाया मंदिर के पास से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सिकंदर नगेशिया शहर के करीब डबरीपानी बधियाचुआं का रहने वाला है। वह 4 अपै्रल की रात करीब 9 बजे बाइक क्रमांक सीजी 15 सीयू 2734 से महामाया मंदिर दर्शन करने व प्रोग्राम देखने गया था। वह बाइक को मंदिर के सामने सडक पर खड़ा किया था और प्रोग्राम देखने परिसर के अंदर चला गया था। रात करीब 11 बजे वापस जाने के लिए निकला तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply