Breaking News

जशपुर@दो बाइक के बीच आमने-सामने भयानक टक्कर, एक की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

Share


जशपुर,05 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के जशपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़त हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के पण्ड्रापाठ की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसका छोटा भाई दोनो बाइक से क्कष्ठस् के काम से बगीचा जा रहे थे। पंड्रापाठ के पास सामने आ रही बाइक से उनकी बाइक तेज रफ्तार में जा भिड़ी. दर्दनाक हादसे में खखरा निवासी युवक ने मौक पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना के बाद बगीचा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply