Breaking News

सूरजपुर,@कुदरगढ़ महोत्सव समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ धाम एवं गढ़वातियां धाम के विकास के लिए 1 करोड़ 50 लाख के राशि की घोषणा की

Share

सूरजपुर,04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता कुदरगढ़ी से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए प्रशासनिक भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख तथा गढ़वातिया माता मंदिर में सीढ़ी निर्माण हेतु 50 लाख सहित कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस दौरान रोपवे निर्माण के लिए कुदरगढ़ धाम ट्रस्ट और सृष्टि मोटर्स के बीच किए गए अनुबंध के अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धाम में भविष्य में चिकित्सालय निर्माण की भी घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा उन्होंने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्य सरकार की योजनाओं एवं सुशासन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोरमदेव मंदिर धार्मिक स्थल का विकास स्वदेश दर्शन योजना के तहत तेजी से किया जा रहा है। साथ ही उन्होने जानकारी दी कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीर्थ दर्शन योजना को व्यापक रूप से लागू किया गया है, जिससे 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजन भी लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पात्र नागरिकों से इस योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास योजनाओं के साथ-साथ समावेशी विकास को बढ़ावा दे रही है। बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना और बस्तर पंडुम कार्यक्रम जैसे योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री सूरजपुर एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े एवं सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। साथ ही रोपवे निर्माण के लिए बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए केंद्र की प्रसाद योजना तथा राज्य सरकार द्वारा शक्तिपीठ के रूप में शामिल करने से यहां धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिल रहा है।
मंत्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन पर कहते हुए बताया कि धान खरीदी योजना और महतारी वंदन योजना से हजारों किसानों और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि कुदरगढ़ क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माता कुदरगढ़ी से आशीर्वाद मांगा।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुदरगढ़ महोत्सव के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी दी और रोपवे निर्माण हेतु किए गए अनुबंध एवं धाम के विकास पर विस्तार से जानकारी दी। इस समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक लोकगीतों और मां कुदरगढ़ की स्तुति से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गायिका स्तुति जायसवाल, गायक राजेश जायसवाल, ऋतुराज सिंह एवं रमेश गुप्ता ने माता कुदरगढ़ को समर्पित भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ मंदिर में की पूजा-अर्चना कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध कुदरगढ़ मंदिर पहुंचकर मां कुदरगढ़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रवेश द्वार पर उन्होंने देवी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मां कुदरगढ़ी का आशीर्वाद पूरे प्रदेश को मिले और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो,यही मेरी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जिले के विकास को गति देने के लिए 105 करोड़ 43 लाख 51 हजार के कार्यों का किया गया भूमि पूजन एवं लोकार्पण सूरजपुर/चैत्र नवरात्र के अवसर पर कुदरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिवस 04 अप्रैल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिलेवासियों को करोड़ों रूपए की सौगात दी गई। जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जिसके अंतर्गत 06 कार्यों का लोकार्पण व 37 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा छ.ग. निर्माण मण्डल परियोजना संभाग कोरिया अंतर्गत 459.97 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 02 कार्य, कार्यापालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग सूरजपुर अंतर्गत 5517.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 04 कार्य, कार्यापालन अभियंता जल संसाधन संभाग सूरजपुर अंतर्गत 1426.8 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 06 कार्य, शिक्षा विभाग अंतर्गत 160.23 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 21 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 48 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 04 कार्य का भूमिपूजन किया गया।
वहीं कार्यापालन अभियंता लोक निर्माण विभाग(भ/स) संभाग सूरजपुर अंतर्गत 1686.59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 03 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.से.) अंतर्गत 120.63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 34.88 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्य, छ.ग. स्टे.पॉ. डि.कं.लि. (संचा./संधा.) संभाग सूरजपुर अंतर्गत 262.49 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्य का लोकार्पण किया गया। आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , रामप्रताप सिंह सरगुजा संसद चिंतामणि महाराज प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी,रामप्रताप सिंह,भीमसेन अग्रवाल,भुवन भास्कर प्रताप सिंह,बाबूलाल अग्रवाल, ठाकुर राजवाड़े, आजीवन सदस्य सुरेश गोयल,अजय गोयल, ओंकार पांडेय,बलराम सोनी,राजेश तिवारी, अजय तिवारी, राकेश पांडेय, दिवाकर जायसवाल,अशोक सिंह,सिद्दार्थ सिंह,आशीष प्रताप सिंह, प्रदीप द्विवेदी, राजीव प्रताप सिंह, सुनील साहू, सावन अग्रवाल, शांतनु सिंह,अभय गुप्ता,आयुष गोयल,प्रशांत अग्रवाल अखंड सिंह, रीशु दुबे,अमरकांत गुप्ता, किशन गोयल,राजेंद्र देवांगन, संजू टेकाम,संस्कार अग्रवाल राजेश यादव,सत्यनारायण सिंह,केशव सिंह,सुरेंद्र प्रताप सिंह,राजीव प्रताप सिंह,प्रवीण गुर्जर, संजय यादव, प्रकाश दुबे,अभय प्रताप सिंह, दानी पांडेय,अरुण सिंह,अजय तिवारी, आशीष यादव, गया प्रसाद जायसवाल,अजय सोनी अरविंद मिश्रा,संदीप जायसवाल,विनीता यादव भानु प्रताप कुशवाहा, रघुवंश सिंह, गौरी सिंह,चंद्रभान राजवाड़े,अयोध्या सिंह,राम प्रताप सिंह,रामचरण सिंह, देवशरण सिंह, वीरेंद्र पांडेय, श्याम लाल गुर्जर एवं जनपद पंचायत सदस्यगण, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, डीएफओ पंकज कमल, अपर कलेक्टर सरगुजा अमृतलाल ध्रुव, एस.डी.एम. सागर सिंह,शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर,तहसीलदार उमेश कुशवाहा, समीर शर्मा, सुरेश राय,जनपद सीईओ डा. नृपेंद्र सिंह,एसडीएम शिवानी जायसवाल, राजीव प्रताप सिंह, कौशल सिंह,दीपक गुप्ता बबलू गुप्ता राम पाल जायसवाल शिव प्रसाद सिंह अवध पाठक,संत सिंह,संदीप अग्रवाल, शशिकांत गर्ग,यशवंत सिंह, पुनीत पाठक विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ट्रस्ट के आजीवन सदस्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कुदरगढ़ में बहु प्रतीक्षित रोप वे का अनुबंध मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आदान प्रदान किया गया। कुदरगढ़ लोक न्यास ट्रस्ट एवं मध्य प्रदेश के देवास के सृष्टि ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के मध्य किया गया,जो निर्माण के पश्चात 33 वर्षों तक उक्त कंपनी के द्वारा संचालन किया जाएगा लगभग दो वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा और इसका किराया आने जाने दोनों ओर का किराया 120 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। 


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply