कोरिया,04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पूर्व जनपद सदस्य बिहारी लाल राजवाडे कहा की जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान एवं भविष्य में पानी की उपयोगिता को लेकर चलाया जा रहा अभियान आवा पानी झोंकी एक महत्वपूर्ण अभियान है परंतु इस अभियान की सफलता के लिए शासकीय अमला एवं पंचायत को मिलने वाली 15 वें वित्त की राशि के उपयोगिता पर निर्भर करता है,पंचायत क्षेत्र में निर्मित हेंड पम्प का वेस्टेज पानी रैन हार्वेस्टिंग नहीं बनने के कारण ब्यर्थ बहता है इस ओर पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान नहीं होता है,जिले में सिंचाई एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से नदी नालों में स्टाप डेम का निर्माण विभिन्न विभागों द्वारा कराया गया है, परन्तु वर्षाकाल के बाद जन जागरूकता के आभाव में ग्रीष्म ऋतु में सटर नहीं लगाया जाता है जिसके कारण निर्मित अधिकांश स्टाप डेम पानी नहीं रहता है क्षेत्र में जल स्रोतों को चिन्हाकित कर नदी,नालों में मध्यम व लघु सिंचाई परियोजना का निमार्ण से लेकर नाला बधांन,श्री राजवाडे ने आगे कहा की पक्के स्टाप डेम का निर्माण पुर्व वित्त मंत्री स्व. डाँ. राम चन्द्र सिंह देव जी ने कराया ताकि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके साथ ही जल स्तर बना रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते रहे ,ताकि क्षेत्र में पर्यावरण सन्तुलन बना रहे। आज नल-जल योजना भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी 95 प्रतिशत लोगों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पाया, गांव में पानी टंकी पाईप लाईन बिछाया गया यहां तक कि अधिकांश जगहों में स्टेंड बनाकर नल भी लगाया गया है पर मजाल क्या नल से एक बुंद पानी लोगों को नसीब हुआ हो। इसलिए “”आवा पानी झोंकी “” थीम की सफलता के लिए जिला प्रसाशन को चिंतन करना होगा कि धरातल पर कैसे उतारा जाये।नहीं तो गांव देहात में कहे जाने वाले एक कहावत जून कर कवड़ी विजून कर मोहर रितार्थ न हो जाये।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur