अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। आज जि़ला पंचायत सरगुजा की नव निर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष देव नारायण यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।
भाजपा जि़लाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,पूर्व जि़लाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर एवं पूर्व सांसद कमलभान सिंह की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्षा एवं उपाध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभाला।
भाजपा के लिए गौरवपूर्ण क्षण की संज्ञा देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया कहा कि जि़ला पंचायत का यह नेतृत्व विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीरूपा सिंह का कुशल नेतृत्व और जनसेवा का भाव सरगुजा को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा।भारत सिंह सिसोदिया ने भाजपा सरगुजा परिवार की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और ग्राम पंचायत से लेकर जि़ला स्तर तक समावेशी विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यभार ग्रहण के दौरान जि़ला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, विवेक दुबे, अनिल जायसवाल,गौतम विश्वकर्मा, नितिन गुप्ता एवं जि़ला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur