Breaking News

अंबिकापुर@8 दिन पूर्व ही हुई थी शादी,नवविवाहिता की फांसी पर लटकी मिली संदिग्ध लाश

Share


अंबिकापुर,04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। शहर के नमनाकला खटिकपारा निवासी नव विवाहिता ने शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारण से फांस लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी शादी पिछले महीने ही हुई थी। शादी के कुछ ही दिन आत्महत्या किए जाने की घटना पूरी तरह से संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मुस्कान गिरी उम्र 22 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। इसकी शादी पिछले महीने नमनाकला खटिकपारा अंबिकापुर निवासी प्रकाश गिरी से हुई थी। शादी के 8 दिन भी बीते नहीं थे कि शुक्रवार की दोपहर मुस्कान की लाश घर में फंदे पर लटकी मिली। ससुराल वाले उसे जीवित समझकर फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के 8 दिन के अंदर नव विवाहिता की लाश ससुराल के बाथरूम में फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से मायके पक्ष में आक्रोश है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने मायके पक्ष पर उसकी हत्या कर शव को फंदे पर टांगने का आरोप लगाया है। अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई है। मृतका के शव का पीएम अभी नहीं हुआ है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply