Breaking News

अंबिकापुर,@गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने गांजे के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता दल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार उडऩदस्ता टीम सीतापुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर निकली थी। मंगारी मेन रोड में एक बाइक सवार पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगा। टीम जब पीछा किया तो ढाबा के पास सडक पर गिर गया और घायल हो गया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर बाइक की तलाशी ली तो डिक्की में 1 किलो 20 ग्राम गांजा पाया गया। जिसे जत किया गया है। आबकारी विभाग ने आरोप कृष्ण कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply