अंबिकापुर,04 अप्रैल 2025(घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम भूडुआमा मुर्ताडांड में 23 फरवरी को विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। महिला के बच्चे नहीं होने पर पति उसे प्रताडि़त व मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय दुर्गावती का विवाह 2 वर्ष पूर्व बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम भूडुआमा मुर्ताडांड निवासी तेज राम पिता राम लाल उम्र 22 वर्ष से हुआ था। शादी के दो वर्ष बाद भी दुर्गावती का कोई संतान नहीं था। बच्चे नहीं होने की बात को लेकर तेज राम पत्नी दुर्गावती को प्रताडि़त व मारपीट करता था। प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने 23 फरवारी की रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में बतौली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही थी। परिजन के बयान व जांच में प्रताडि़त किए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur