- वसीम कुरैशी भले ही संजय सिंह की पिटाई करके अपना सीना चौड़ा कर रहे होंगे पर उनका समाज भी उनके इस कृत्य पर नाराज है…
- संजय सिंह के साथ मारपीट वाला वीडियो देखने वाले सभी वसीम कुरैशी के इस कृत्य से क्रोधित है…
- संजय सिंह के प्रति संवेदना और वसीम कुरैशी के प्रति लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है…

अंबिकापुर/सूरजपुर 04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर से हाल ही में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई थी जहां एक छोटी सी सड़क दुर्घटना के कारण वसीम कुरैशी नाम के एक व्यक्ति ने संजय सिंह नाम के सूरजपुर बस ट्रांसपोर्टर की बेरहमी से पिटाई करके उन्हें लहूलुहान कर दिया था और अपने साथियों के साथ संजय सिंह का सिर काटने की भी बात की थी। यह पूरा वाकया किसी ने अपने मोबाइल में भी कैप्चर कर लिया था और सोशल मिडिया पर अपलोड कर दिया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही वीडियो पर प्रतिक्रिया भी आने लगी थी और मामला सांप्रदायिक रूप लेने लगा था क्योंकि मामले में वसीम कुरैशी ने सर काटने की बात की थी और सरेआम एक अकेले की कई लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया था,पूरे मामले में जहां शहर का ट्रांसपोर्टर समाज, क्षत्रिय समाज गुस्से में था न्याय की मांग कर रहा था वहीं हिन्दू समाज भी मामले में त्वरित न्याय की मांग कर रहा था। पूरे मामले में मुस्लिम समुदाय भी वसीम कुरैशी के कृत्य से नाराज हुआ और उन्होंने भी घटना की निंदा कर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद और बढ़ते कार्यवाही के दबाव के बीच वसीम कुरैशी बिलासपुर भाग गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शहर ले आई।
इस तरह से किसी की पिटाई करना क्या जान लेने का प्रयास था?- वसीम कुरैशी द्वारा संजय सिंह के साथ की गई मारपीट का वायरल वीडियो क्या संजय सिंह की जान लेने का प्रयास था यह सवाल वीडियो देखकर खड़ा होता है,क्योंकि लहूलुहान संजय सिंह को लगातार मारते हुए गला काटने की भी धमकी देना यह बतलाता है कि वसीम कुरैशी की मंशा बड़े वारदात को कारीत करने की थी। वसीम कुरैशी की मंशा संजय सिंह को केवल घायल करने की नहीं थी।
क्या वसीम कुरैशी के अंदर कोई शैतान घुस गया था?
वसीम कुरैशी के द्वारा संजय सिंह के साथ की गई मारपीट का वीडियो देखने के बाद यह कहना भी गलत नहीं होगा कि उसके अंदर कोई शैतान घुस गया था,एक इंसानी फितरत रखने वाला इंसानियत रखने वाला व्यक्ति इतना क्रूर नहीं हो सकता यह वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है।
मारपीट के समय वसीम यह भी भूल गया कि वह संजय सिंह को ट्रांसफार्मर के पास ले गया था जहां पर बड़ा हादसा हो सकता था…
वसीम कुरैशी जब संजय सिंह के साथ मारपीट कर रहा था तब वह संजय सिंह को लहूलुहान करते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर तक ले गया था और वहां भी उसके साथ मारपीट कर रहा था,वह यह भी ध्यान नहीं दे रहा था कि संजय सिंह की जान भी बिजली ट्रांसफार्मर के पास चिपककर जा सकती है ।वसीम कुरैशी ने मानवता की सारी हदें पार की थीं और उसने कहीं न कहीं जान ही लेने का मन बनाकर संजय सिंह को लहूलुहान करना शुरू किया था,।
गिरफ्तारी के बाद भी लोगों में संतुष्टि नहीं उसका जुलूस शहर में निकालने की हो रही मांग
वसीम कुरैशी की गिरफ्तारी से भी शहर के लोग संतुष्ट नहीं हैं,शहर के लोगों की मांग है कि उसका शहर में पुलिस जुलूस निकाले,जुलूस भी गुंडों की जैसी निकाली जाती है वैसी जिसमें उसका सिर मुंडवाकर उसके जुलूस की तैयारी की जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur