Breaking News

अंबिकापुर,@बस से उतरने के दौरान महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी

Share

अंबिकापुर,03 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। बस से उतरने के दौरान महिला का पर्स चोरी हो गया है। पर्स में 15 हजार नगदी, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। सूरजपुर वार्ड क्रमांक 12 हाई स्कूल पारा निवासी बियासो बाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया कि 2 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे अपनी बेटी, दामाद व नातिन के साथ कुंवर बस में बैठकर सूरजपुर से अंबिकापुर आ रही थी। रास्ते में 5-6 महिलाएं बैस में बैठीं। देापहर करीब 1.30 बजे अंबिकापुर स्टैंड में बस पहुंची तो सभी उतरने लगे। इस दौरान 5-6 महिलाएं बियासो को घेर लिया और भीड़ का फायदा उठाकर बड़े फर्स से छोटा पर्स निकाल लिए। इसकी भनक उसे ताकाल नहीं लगी। पर्स में 15 हजार नकदी, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेवचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply