Breaking News

अंबिकापुर@निगम मंडलों के अध्यक्ष में अनुराग सिंहदेव व रामसेवक पैकरा को भी मिली जिम्मेदारी

Share


अंबिकापुर,03 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। प्रदेश सरकार ने निगम मंडलों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 36 नेताओं को शामिल किया गया है। बात करें अविभाजीत सरगुजा की तो पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को छाीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव को छाीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन दोनों नेताओं के जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर है। 50 वर्षीय अनुराग सिंह देव 1992 से एबीवीपी के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। वर्ष 2000 में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सरगुजा रह चुके हैं। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष 2010 से 2015 तक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2016 प्रदेश मंत्री भाजपा,2020 में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा रह चुके हैं।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply