अंबिकापुर,31 मार्च 2025 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर व दोपहिया वाहन चोरी के मामले में मणिपुर पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी की एक ट्रैक्टर व 6 दो पहिया वाहन जत किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सलीन एक्का पिता सुखलाल एक्का मणिपुर थाना क्षेत्र के सांड़बार जंगलपारा का रहने वाला है। वह 5 मार्च को मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया कि प्रति दिन की तरह 4 मार्च की रात को अपना ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 29 एजी 3236 को अपने घर के बाहर सडक किनारे खड़ा किया था। दूसरे दिन सुबह देखा तो ट्रैक्टर नहीं था। किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। सीलन एक्का की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की रगदा बसदेई निवासी धनेश्वर राजवाड़े ट्रैक्टर बेचने के लिए ग्राह की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह अपने साथी सुभम सोनी व मनोज सोनवारी व अन्य के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। मामले में पुलिस ने आरोपी धनेश्वर राजवाड़े पिता दरियर प्रसाद राजवाड़े उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रकदा चौकी बसदेई थाना सूरजपुर, शुभम सोनी पिता कालीचरण सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी जरही जंगलपारा थाना भटगांव जिला सूरजपुर व मनोज सोनवानी पिता पदुम राम उम्र 31 वर्ष निवासी लखनपुर शिवपुर थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी की ट्रैक्टर जत किया है। वहीं पुलिस द्वारा चोरी के अन्य मामलों में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी शुभम सोनी अपने साथी परमेश्वर राजवाड़े व अन्य के साथ मिलकर भिट्टीकला बाजार,बिश्रामपुर, गांधीनगर से कुल 6 नग दोपहिया वाहन की चोरी करना बताया। निशानदेही पर पुलिस ने परमेश्वर राजवाड़े पिता जगेश्वर राजवाडे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बसदेई बहेरापारा चौकी बसदेई थाना सूरजपुर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुभम के कजे से चोरी की कुल 6 नग दो पहिया वाहन जत किया है। पुलिस ने धनेश्वर राजवाड़े, शुभम सोनी, मनोज सोनवानी व परमेश्वर राजवाड़े के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur