Breaking News

अंबिकापुर,@सडक हादसे में मृत युवक की 3 दिन बाद हुई पहचान

Share

अंबिकापुर,30 मार्च 2025 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के मेन्ड्रा पेट्रोल पंप के पास 27 मार्च को हुए सडक हादसे में मृत युवक की पहचान हो गई है। उसकी पहचान उदयपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राजा भरथरी उम्र 33 वर्ष के रूप में की गई है। राजा 27 मार्च को मोपेड बाइक से कटहल बेचने अंबिकापुर बाजार आया था। शाम को बाजार कर वापस लौट रहा था। तभी मेन्ड्रा पेट्रोल पंप के पास ट्रक क्रमांाक सीजी 15 इसी 5394 ने टक्क मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मणिपुर पुलिस उसे इलज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान न होने के कारण पुलिस शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाकर परिजन के आने का इंतजार कर रही थी। इधर राजा भरथरी को घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना के तीन दिन बाद पता चलने पर परिजन खोजते हुए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव दिखाया तो परिजन ने उसकी पहचान की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply