Breaking News

अंबिकापुर,@सडक हादसे में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,27 मार्च 2025 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर के पास सडक पर अचानक मवेशी आ जाने से स्कूटी सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सडक पर गिर गए थे। दोनों को गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंचू विश्वकर्मा पिता सूखनंदन उम्र 38 वर्ष चिरमिरी थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार इंदिरानगर का रहने वाला था। वह बुधवार को शैलेंद्र नामक युवक के साथ स्कूटी से बैकुंठपुर जा रहा था। बैकुंठपुर के पास सडक पर अचानक मवेशी आ गया। इससे स्कूटी से अनियंत्रित होकर दोनों सडक पर गिर गए। दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पंजू की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply