Breaking News

अंबिकापुर,@लोगों का घरों को तोड़कर सड़क चौड़ीकरण के बजाए वैकल्पिक उपायों पर देना चाहिए ध्यान:टीएस सिंहदेव

Share


अंबिकापुर,27 मार्च 2025 (घटती-घटना)। आज पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि सुगम यातायात के लिए लोगों का घर तोडकर सडक चौड़ीकरण करने के बजाए वैकल्पिक उपायों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियों की मंशा से अवगत कराएंगे। बिलासपुर चौक से नगर निगम की सीमा तक एनएच 130 को फोर लेन बनाये जाने की घोषणा के बाद बड़े पैमाने पर घरों और दुकानों को टूटने की आशंका से भयभीत क्षेत्र वासियों ने टीएस सिंहदेव से हस्तक्षेप की मांग की थी। क्षेत्रवासियों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के साथ कई स्थानों पर सडक की नपाई करा वर्तमान और प्रस्तावित फोर लेन की जद में आने वाले घरों और दुकानों का सर्वे किया। प्रभावितों ने बताया अभी डामर की सडक की चौड़ाई 10 मीटर है। बताया जा रहा प्रस्तावित सडक डीवाईडर सहित 25 मीटर की होगी। इसके दायरे में करीब 60 से ज्यादा मकान और दुकान आएंगे। सांड़बार बेरियर के पास से बायपास सडक बनना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब सात आठ साल पहले मुआवजा का वितरण किया जा चुका है। बायपास रोड बन जाने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और सडक चौड़ीकरण के लिए घरों को तोडऩे की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने एनएच और लोकनिर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर प्रस्तावित बायपास और फोर लेन रोड के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उचित पहल करने और जनभावना से केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अवगत कराने की बात कही। सिंहदेव ने आश्वस्त किया वे जनता के निर्णय के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान नगर निगम के नेता विपक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विनय शर्मा बंटी, एस डी दुबे, राजेश मलिक,एस डी दुबे, विनय गुप्ता, मनोज चौरसिया,गुरप्रीत सिंह, महेश साहू, शैलेंद्र जायसवाल, अवधेश साहू, सुभाष साहू,सुकलू राजवाडे, अवधेश उपाध्याय, राम लखन राजवाड़े, सूरज साहू,रामकृष्ण साहू, रामसेवक साहू,राजकुमार तोमर, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,राम राजवाडे, शिवम गुप्ता, निर्भय जायसवाल, विक्की जायसवाल, पंकज राजवाड़े, इंद्रु राजवाड़े, सोहन साहू, गोपी साहू, रामा राव, विनोद गुप्ता, मोचन राजवाड़े, रविकेश तोमर,विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल समेत क्षेत्र वासी उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply