अंबिकापुर,27 मार्च 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्रनगर निवासी सवानिवृत कर्मचारी कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोडकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित 35 हजार रुपए नकदी पार कर दिए हैं। घर 8 मार्च की शाम से बंद था। परिवार के सभी सदस्य रिवां एमपी अपने गृह ग्राम गए थे। सेवनिवृत कर्मचारी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद गौतम सिंचाई विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी है। वह पूरे परिवार के साथ गांधीनगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्रनगर में किराए में रहते हैं। राजेन्द्र 8 मार्च की शाम 6 बजे घर में ताला बंद कर पूरे परिवार सहित अपने गृह ग्राम रीवां एमपी गया था। 23 मार्च की रात करीब 8 बजे वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। एवं अलमारी एवं पेटी का भी ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। राजेन्द्र प्रसाद ने तत्काल गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के समक्ष घर वालों ने सामान का मिलान किया। चोरों ने सोने की अंगूठी 4 नग, गले का चैन 1 नग, गले का लाकेट 1 नग, सोने की मोती 7 नग, कान का टप्स 1 जोड़ी, नाक की नथिया 3 नग, नोज पीन 4 नग, कंगन सोने 6 नग, कमरबंद चोदी का 1/2 कि, पैर का पायल 6 जोड़ी, बिछिया चांदी का 6 नग, चांदी का शिवलिंग 2 नग, चांदी का सिक्का 8 नग सहित अन्य सामान व 35 हजार रुपए पार कर दिया है। राजेन्द्र प्रसाद गौतम की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Lavc57.107.100
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur