अंबिकापुर,25 मार्च 2025 (घटती-घटना)। शासकीयकरण किए जाने की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ पिछले 9 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। मंगलवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक पंचायत सचिव के हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव संघ की मांग जायज है। पूर्व की कांग्रेस सरकार में भी पंचायत सचिव ने हड़ताल कर अपनी इस मांग को रखी थी, मगर कोरोना काल के कारण एवं कुछ अड़चनों के वजह से कांग्रेस सरकार ने इनको किए गए वादों को पूरा नहीं कर सका। वहीं भाजपा शासन के खिलाफ पंचायत सचिव संघ फिर से एक बार आंदोलन पर बैठ गए हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में हुये विधानसभा चुनाव में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा किया गया था। 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों को शासकीयकरण की गांरटी दी गई थी। इसके बावजूद भी शासकीयकरण नहीं किया गया है। इस लिए पंचायत सचिव संघ पिछले 17 मार्च को प्रदेश के समस्त सचिवों द्वारा विधानसभा घेराव एंव 18 मार्च से लाक मुख्यालय में अनिश्चित कालिन हडताल किया जा रहा है। वहीं मांगे पूरी नहीं होने पर 1 अपै्रल को मंत्रालय घेराव करने का निर्णय लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur