Breaking News

अंबिकापुर,@कीटनाशक सेवन कर महिला ने दी जान

Share

अंबिकापुर,25 मार्च 2025 (घटती-घटना)। ओडग़ी थाना क्षेत्र की एक महिला अज्ञात कारण से 18 मार्च को कीटनाशक सेवन कर ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनिता सिंह पति अहिबरन गोड़ उम्र 25 वर्ष सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह 18 मार्च की शाम को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। कीटनाशक सेवन करने के बाद दौड़ते हुए जंगल की ओर भाग गई थी। परिजन रात भर खोजते रहे पर वह नहीं मिली। सुबह गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह जंगल के समीप नाला के पास अचेत अवस्था में पड़ी है। परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए ओडग़ी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर परिजन सूरजपुर जिला अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply