Breaking News
Lavc57.107.100

अंबिकापुर@जिले में संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

Share


इच्छुक अभ्यर्थी 28 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

अंबिकापुर,17 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत सरगुजा जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती जिला पंचायत सरगुजा, अम्बिकापुर द्वारा एन.आर.एल.एम/2024-25 के अंतर्गत की जा रही है।
रिक्त पदों का विवरण
विकासखंड परियोजना प्रबंधकः02 पद (01-अनुसूचित जनजाति, 01-अनुसूचित जाति, क्षेत्रीय समन्वयकः-10 पद (02-अनारक्षित, 05-अनुसूचित जनजाति (01-महिला, 01-दिव्यांग), 01-अनुसूचित जाति, 02-अन्य पिछड़ा वर्ग, लेखा सह एम.आई.एस. सहायकः 06 पद (02-अनारक्षित, 03-अनुसूचित जनजाति (01-महिला) 01-अन्य पिछड़ा वर्ग।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक अभ्यर्थी 28 मार्च 2025, शाम 05ः00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, अम्बिकापुर को प्रेषित करने होंगे। आवेदन पत्र बंद लिफाफे में भेजे जाने चाहिए, जिस पर पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो।
अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट 222.ह्यह्वह्म्द्दह्वद्भड्ड.ठ्ठद्बष्. द्बठ्ठ,222.ह्यह्वह्म्द्दह्वद्भड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ, और 222.ड्ढद्बद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर विजिट किया जा सकता है।
भर्ती प्रक्रिया छाीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और समय सीमा का ध्यान रखें।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply