अम्बिकापुर,16 मार्च 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर साईं कॉलेज के पास होली के दिन शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों का इलाज चल रह है। सभी होली खेलने निकले थे।
जानकारी के अनुसार अंकित कुमार यादव पिता अरूण यादव उम्र 22 वर्ष गांधीनगर वार्ड क्रमांक 3 का रहने वाला था। वह होली के दिन शुक्रवार को अपने दोस्त अंकित पुरी के साथ स्कूटी से होली खेलने जा रहा था। रास्ते में बनारस मार्ग पर बाइक सवार बृजेश रजक से भिड़ंत हो गई। बृजेश भी अपने चचेरे भाई पीयुष रजक से साथ होली खेलने जा रहा था। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को डायल 11 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने अंकित कुमार यादव व बृजेश रजक उम्र 22 वर्ष निवासी तुर्रापानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित पुरी व पीयुष का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होली के दिन चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती थी। वहीं स्कूटी सवार युवक पुलिस से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार में भाग रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इजनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur