अम्बिकापुर,16 मार्च 2025 (घटती-घटना)। अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान दो युवक घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए हैं। चोरों ने 38 हजार नकदी व सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया था। रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार विश्वनन्द जायसवाल गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटेलपारा का रहने वाला है। 10 मार्च को इसके घर में अन्नप्राशन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में काफी संख्या में रिश्तेदार व परिचित आए हुए थे। सभी लोग घर के बाहर पंडाल में खना खा रहे थे। कुछ देर बाद घर वाले ऊपर के कमरे में गए तो अलमारी खुला हुआ था और उसमें रखा कान का झूमका, चांदी का चम्मच, कटोरी, 15 सोने का छुछिया, नगदी 38 हजार रुपये एवं मोबाइल नहीं थे। कुल चोरी लगभग 70 हजार रुपए की बताई जा रही है। विश्वनन्द अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। घटना के बाद वह सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो दो अज्ञात युवक कार्यक्रम के दौरान ऊपर के कमरे में जाते दिखे। कुछ देर बाद दोनों युवक हाथ में थैला लेकर निकलते कैद हुए थे। विश्वनन्द ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने विवेक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी नवापारा लक्ष्मी कन्या हॉस्टल के पास थाना गांधीनगर व अनुराग पटेल पिता स्व. आत्माराम पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी वसुंधरा बिहार गोधनपुर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ घटना को अंजाम देने की बात बताई है। तीनों कार्यक्रम में शामिल होने आने का साजिश रचकर पहुंच थे और वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी 1 नग चांदी का कटोरी, 1 नग चांदी का चम्मच, 1 नग कान का सोने का बाली, 4 नग चांदी का बिछिया, 1 नग मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं पुलिस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur