अंबिकापुर,13 मार्च 2025 (घटती-घटना)। रंगों का त्यौहार होली शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजार पूरी तरह से रंग-गुलाल व तरह-तरह के पिचकारी से सज चुका हंै। लोगों ने पिचकारी, अबीर-गुलाल की जमकर खरीदारी की। इसे पूर्व गुरुवार को होलिका दहन पूरे विधि विधान से किया गया। हिन्दू रीति- रिवाज में होलिका दहन का विशेष महत्व माना गया है। शहर के जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी की गई है थी। रात 11.29 के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया।
गौरतलब है कि रंगो का त्योहार होली 14 मार्च को पूरे संभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। लोगों ने होली की खरीदारी पूर्व से ही शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने सौहार्द्र के साथ होली मनाने की अपील की है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घाटना न हो सके। वहीं होली को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। शहर के घड़ी चौक, थाना चौक, गुदरी बाजार, देवीगंज रोड, स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर व्यावसायियंो ने होली के सामान बेचने के लिए आकर्षक तरीके से दुकान सजा कर रखी थी। गुरुवार को दिन भर लोगों ने होली की खरीदारी की। होली की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस वर्ष होली पर महंगाई का असर दिख रहा है। पिचकारी, रंग, गुलाल, अबीर महंगे बेचे जा राहे हैं। वहीं व्यावसायियों का कहना है कि हर सामान थोक व्यापारियों द्वारा महंगा दिया गया है। इस कारण हम लोगों को महंगे दामों पर बेचना मजबूरी है।होलिका दहन का अंबिकापुर शहर में जगह-जगह आयोजन किया गया। होलिका दहन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे दिन लोगों ने जगह-जगह होलिका की पूजा अर्चना कर पूरे साल घर परिवार में शांति व खुशहाली की कामना की। इसके बाद रात 11.29 के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। वहीं श्याम मंदिर परिसर में श्याम सेवा मंडल द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur