Breaking News

अंबिकापुर@होली पर्व पर शहर में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Share


अंबिकापुर,13 मार्च 2025 (घटती-घटना)। होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग होली शांतिपूर्ण मनाए इसके लिए पुलिस के 400 जवान तैनात किए गए हैं। होली से पूर्व बुधवार की शाम सरगुजा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं त्योहार के दौरान हुड़दंगई मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि होली के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। बुधवार की शाम से ही शहर में फ्लैग मार्च शुरू कर दी गई है। गुरुवार से शहर के शहर के चौक-चौराहों व गली-मोहल्लों में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेगी। तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, हुड़दंगई करने वाले, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 400 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा 32 पेट्रोलिंग पार्टी है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मुस्लिम समाज का रमजान का महीना भी चल रहा है।
वहीं 14 मार्च को होली भी मनाई जाएगी। होली के दिन ही जुम्मा भी पड़ रहा है। इस लिए जुम्मे की नमाज व होली त्योहार में किसी तरह की तनाव की स्थिति न निर्मित हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में सीनियर पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ताकि मुस्लिम समाज के लोग शांतिपूर्ण नमाज पढ़ सकें और हिन्दू समाज के लोग होली भी खेल सकें।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply