Breaking News

अम्बिकापुर@महिला कांग्रेस ने नवनिर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित, निर्धन बालिका का कराया विवाह

Share


अम्बिकापुर,11 मार्च 2025 (घटती-घटना)। महिला दिवस पर महिला कांग्रेस द्वारा नवनिर्वाचित महिला पार्षदो का सम्मान किया गया। महिलाओं के बीच नृत्य, गायन, कविता पाठ,वाद-विवाद सहित विविध प्रतियोगिता रखी गयी।
       कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा महिलाएं घर गृहस्थी को व्यवस्थित करने के साथ समाज के कामो में भागीदारी निभाती हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषो के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी भी दी।इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मध्य नवनिर्वाचित महिला पार्षदो को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
महिलाओं ने कराया निर्धन बालिका का विवाह
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और सदस्यों ने आर्थिक आभाव से जूझ रही एक कन्या का विवाह आपसी सहयोग से कराया।महिलाओं ने आपस मे चंदा जमा के निर्धन बालिका के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग करने के साथ साथ साडि़यां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और श्रृंगार सामग्री प्रदान किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply