Breaking News

अंबिकापुर@युवक ने फेसबुक पर स्टेट्स लगाकर की आत्महत्या,लिखा माई लास्ट डे

Share


अंबिकापुर,10 मार्च 2025 (घटती-घटना)। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाया था। जिसमें लिखा था ‘माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जाना। अब तो आ जा यार, सीने से लगा जा यार’। सूचना पर दरिमा पुलिस सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोडकर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विद्यासागर विश्वकर्मा (22) दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखैली पारा का रहने वाला था। रविवार की रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन ने दरवाजा खटखटाने लगे। तब भी नहीं उठा तो परिजन दरवाजा तोडकर अंदर घुसे तो सभी दंग रह गए। विद्यासागर फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं कमरे में मोबाइल पर सैड सॉन्ग बज रहा था। परिजन ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने युवक का मोबाइल जत किया है। पुलिस ने युवक का मोबाइल जत किया है। युवक आत्महत्या करने से पूर्व अपने मोबाइल से फेसबुक स्टेट्स लगाया था। जिसमें लिखा है ‘माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जाना। अब तो आ जा यार, सीने से लगा जा यार’। मामला प्रेम-प्रसंग से जोडकर देखा जा रहा है। युवक बीए सेकेंड ईयर तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि, वो प्राइवेट छात्र के रूप में बीए फाइनल ईयर की परीक्षा की तैयार कर रहा था।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply