Breaking News

सीतापुर@तीन महीने से लापता है युवक:अनहोनी के डर से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पिता ने आईजी से लगाई मदद की गुहार

Share


सीतापुर,08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के सीतापुर में पिछले तीन महीने से लापता बेटे की तलाश करने के लिए पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है। उसने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं तीन महीने से पति के लापता होने से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लीचिरमा निवासी अनिरुद्ध दास पिछले तीन महीने से लापता है। युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। 19 नवंबर को उसने परिजनों को बताया कि, नल-जल योजना में उसे काम मिल गया है इसी सिलसिले में वह रघुनाथपुर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह वहां न जाकर अपनी परिचित महिला से मिलने जशपुर जिले के कांसाबेल चला गया।
तलाशने पर नहीं मिला कोई सुराग
इस बात जानकारी परिजनों को तब हुई जब युवक की बाइक कांसाबेल निवासी बुधनाथ के पास से बरामद हुई। बाइक मिलने के बाद उन्होंने युवक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर भी उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवक के पिता ने आईजी को ज्ञापन सौंपा और तलाश करने की गुहार लगाई।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply