Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा की बुआ वंदना दाा के नेतृत्व में महिलाओं ने अंगदान करने का लिया संकल्प

Share


अंबिकापुर,08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। विश्व महिला दिवस के अवसर पर समाज सेविका वंदना दाा के नेतृत्व में 50 स्थानीय महिलाओं ने अंगदान करने का संकल्प लिया है। यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और अंगदान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वंदना दाा, जिन्हें सरगुजा में ‘बुआ’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को अंगदान के प्रति प्रेरित किया और उन्हें यह समझाया कि एक अंगदान से कई जीवन बचाए जा सकते हैं। वंदना दाा ने इस पहल को लेकर कहा कि महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम समाज के हर हिस्से में बदलाव ला सकती हैं। अंगदान एक ऐसा कार्य है जो केवल जीवन बचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमारी मानवता का प्रतीक भी है। आज हम महिलाएं मिलकर यह संकल्प ले रही हैं कि हम अपनी यह प्रेरणा दूसरों तक पहुंचाएं और अंगदान को एक समाजिक दायित्व मानकर इसे अपनाएं।
रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा के चेयरमैन आदितेश्वर शरण सिंह देव ने कहा, महिला दिवस हमें महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन इस वर्ष, हम इसे एक नए दृष्टिकोण से मनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। अंगदान संकल्प से हम समाज में एक ऐसा संदेश भेज रहे हैं, जिसमें हम न केवल अपनी जिंदगी बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी बेहतर बना सकते हैं।
रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अंगदान संकल्प पत्र भरे। इस कदम से यह संदेश गया कि महिलाएं समाज के हर पहलू में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं, चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या सामाजिक दायित्वों में। वंदना दाा के नेतृत्व में यह अभियान सरगुजा जिले के हर कोने में फैलने की उम्मीद है, जहां महिलाएं न केवल अपने परिवारों के लिए बल्कि समाज के लिए भी जीवन रक्षक बन सकती हैं। इस अवसर पर, रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य आर्यन सिन्हा (आयुष) ने अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया कि वे इस नेक कार्य में भाग लें। सरगुजा की बुआ वंदना दाा ने भी इस पहल के जरिए समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply