Breaking News

अंबिकापुर,@फुड प्वाइजनिंग से महिला की मौत,बेटा व पोती भी हुए थे पीडि़त

Share

अंबिकापुर,08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। 3 मार्च को एक महिला सहित तीन लोग फुड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। सभी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उसके बेटा व पोती के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी अंडाकरी व समुद्री झिंगा मछली खाए थे।
जानकारी के अनुसार सीमा देवी पति विजय कुमार उम्र 51 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाया मंदिर के पास की रहने वाली है। उसके घर में तीन मार्च की दोपहर अंडा करी व समुद्री झिंगा मछली बना था। भाजन सीमा देवी, उसका पुत्र जय (22) व पोती दीक्षा (12) सहित अन्य लोगों ने किया था। भोजन करने के कुछ देर बाद इन तीनों की तबियत विगडऩे लगी। तीनों उल्टी-दस्त करने लगे। तीनों को शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। परिजन उसे शहर के अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 7 दिन बाद शुक्रवार की देर राम सीमा देवी की मौत हो गई। हालांकि परिजन ने झिंगा मछली खाने से इंकार किया है। परिजन का कहना है कि 3 मार्च को घर के सदस्य अंडा करी व चावल खाए थे। फुड प्वाइजनिंग से महिला की मौत हो गई है। वहीं फुट प्वाइजनिंग के शिकार हुए महिला के बेटा व पोती के स्वास्थ्य में सुधार है। दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि मृतका के शव का पीएम नहीं कराया गया है। परिजन ने शनिवार की दोपहर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply