अंबिकापुर, 06 मार्च 2025 (घटती-घटना)। शहर के एमजी रोड स्थित एक होटल में घुसकर लाठी डंडों से लैस युवकों ने स्टॉफ के साथ गालीगलौज की है। करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। ब्रम्हपारा निवासी शिशिर शुक्ला ने गांधीनगर थाना पुलिस को आवेदन देकर अवगत कराया है कि वह एमजी रोड में स्थित शैलगिरी होटल में वीनस रेस्टोरेंट का संचालन करता है। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम धरमपुर निवासी आकाश सिंह पिता समर बहादुर सिंह 35 वर्ष, वर्तमान ठिकाना रॉयल पार्क कॉलोनी एमजी रोड, उसके मित्र प्रकाश शर्मा के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 50 लाख रुपये लिया था। शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से मूलधन एवं लाभांश देने की बात कही गई थी। डेढ़ साल होने के बाद भी जब रुपये नहीं मिला तो वह आकाश सिंह से रुपये मांगा,जिस पर वह नाराज हो गया। 24 फरवरी को रात 10.30 बजे वह होटल में अचानक लाठी-डण्डे के साथ लैस होकर अपने चार अन्य साथियों के साथ जबरन होटल में घुस गया और उसका नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। होटल के स्टॉफ ने जब बताया कि संचालक शिशिर अभी होटल में नहीं हंै तो इनके द्वारा होटल के स्टॉफ के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई,कुछ देर बाद वे होटल से चले गए। थोड़ी देर बाद आकाश फोन करके उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पैसा देने से साफ इंकार कर दिया और कहीं भी मिलने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur