Breaking News

अंबिकापुर@भगत सिंह चौक निर्माण को लेकर युवा पार्षद दीपक यादव मिले मुख्यमंत्री से…

Share

अंबिकापुर,04 मार्च 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगर पालिका निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 के नव निर्वाचित युवा पार्षद दीपक यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें भगत सिंह चौक निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
पार्षद दीपक यादव ने बताया कि अंबिकापुर नगर पालिक निगम का वार्ड क्रमांक 28 शहीद भगत सिंह के नाम पर है, स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भगत सिंह युवा क्रांतिकारी के रूप में वीरगति को प्राप्त हुए और सदा से वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। दीपक ने बताया कि अंबिकापुर में कोई भी चौक या मार्ग भगत सिंह के नाम पर नहीं है, इसलिए वार्डवासी सहित नगर के जन भावना के अनुरूप उन्होंने मुख्यमंत्री से भगत सिंह की प्रतिमा के साथ भव्य चौक का निर्माण के स्वीकृति का निवेदन किया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply