Breaking News

अंबिकापुर@भीषण सडक हादसे में कार चालक की मौत, ट्रक ने मारी थी टक्कर

Share

अंबिकापुर,04 मार्च 2025 (घटती-घटना)। ग्राम लालमाटी के पास मंगलवार की शाम को कार व ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की कार में ही मौत हो गई और शव फंस गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 स्थित ग्राम लालमाटी के पास मंगलवार की शाम ट्रक व कार में सीधी टक्कर हो गई। कार सवार व्यक्ति अंबिकापुर की ओर से रघुनाथपुर की ओर जा रहा था। जबकि ट्रक रघुनाथपुर की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। कार चालक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतना भीषण था कि कार चालक वाहन में ही चिपक गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने काफी मशक्कत कर कार में फंसे शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जत कर ली है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply