Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@तीन बार के पार्षद हरमिंदर सिंह ‘टिन्नी’ बने नगर निगम के सभापति

Share

अंबिकापुर,04 मार्च 2025 (घटती-घटना)। तीन बार के पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी नगर निगम अंबिकापुर के सभापति पद पर निर्विरोध चुन लिए गए। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम के अध्यक्ष एवं अपील समिति के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम चुनाव पर्यवेक्षक शिवरतन शर्मा,महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों के उपस्थिति में सभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतरा और हरविंदर सिंह टिन्नी निर्विरोध नगर निगम अंबिकापुर के सभापति चुन लिए गए। इसके साथ ही अपील समिति के चार सदस्यों का भी निर्विरोध चुनाव हुआ, भाजपा ने सुषमा गुप्ता और विकास पांडेय के नाम का प्रस्ताव रखा तो वहीं कांग्रेस ने पपिंदर सिंह और गीता प्रजापति का नाम सुझाया,भाजपा और विपक्ष ने इन चारों के नाम पर सहमति जताई तथा चारों अपील समिति के निर्विरोध सदस्य चुने गए। सभापति चुने जाने के बाद हरमिंदर सिंह भाजपा नेताओं एवं समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए भाजपा कार्यालय संकल्प भवन पहुंचे जहां पटाखे फोड़ कर एवं फूल मालाओं से उनकी स्वागत की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन और कार्यशैली का ही परिणाम है की सभी पार्षदों एवं नेताओं की आपसी सहमति से सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, संजय नेता, आलोक दुबे, मुरारी बंसल, निश्चल प्रताप सिंह, निलेश सिंह, अनिल जायसवाल ,रूपेश दुबे, मनोज कंसारी दिलीप भसीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मीसा बंदी स्व. बालकिशन सिंह के पुत्र हैं हरविन्दर सिंह बाबरा ‘टिन्नी’
तीन बार के पार्षद रहे हरविन्दर सिंह टिन्नी सभापति चुने जाने के बाद उन्होंने कहा है कि मैं सबके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। हरविंदर सिंह टिन्नी जनसंघ के नेता व मीसा बंदी स्व. बालकिशन सिंह के छोटे पुत्र हैं। विदित हो कि इनके पिता स्व. बालकिशन सिंह जनसंघ भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे, 1975 में जब देश आपातकाल का दंश झेल रहा था उस समय मीसा बंदी के रूप में 19 माह जेल में रहे। अंबिकापुर में जन्मे नव निर्वाचित सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी 2014 से लगातार तीन कार्यकाल से पार्षद निर्वाचित होते आ रहे हैं। शिक्षा में स्नातक होने के साथ-साथ लोकतंत्र सेनानी संघ में मीसा बंदियों के सेवा के लिए आज भी सदैव तत्पर रहते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply