अंबिकापुर, 03 मार्च 2025 (घटती-घटना)। बेखौफ युवकों ने शराब के नशे में स्कॉर्पियो सवार प्रधानआरक्षक की बेदम पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा की वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान कोतवाली से ड्यूटी कर घर जा रही महिला प्रधान आरक्षक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो युवकों ने उसे भी मारने की कोशिश की। उसे मारने के लिए दौड़ाया और उसका मोबाइल छिनकर पटक दिया। गंभीर रूप से जख्मी प्रधानआरक्षक को इलाजा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रधानआरक्षक सतीश सिंह मणिपुर थाना में पदस्थ है। वह रविवार की रात करीब 9 बजे स्कॉर्पियो से विभाग के कार्य से कहीं जा रहा था। शहर के जनपद रोड स्थित मिशन चौक के पास पहुंचा ही था कि कार सवार युवकों ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दिया। वाहन चला रहे प्रधानआरक्षक ने वाहन कांच नीचे कर बोला कि गाड़ी ठीक से चलाया करो। इतनी सी बात पर कार सवार चार युवक नाराज हो गए और प्रधानआरक्षक को वाहन से बाहर खिंचकर हाथ-मुक्का व इंट से बेदम पिटाई करने लगे। इस दौरान उसी रास्ते से कोतवाली थाना से ड्यूटी कर घर जा रही महिला प्रधानआरक्षक राधा यादव की नजर प्रधानआरक्षक सतीश ङ्क्षसह पर पड़ी। चारो युवक उसे बेरहमी से पीट रहे थे। यह देख महिला प्रधानआरक्षक ने बीच बचाव करने की कोशिश की और युवकों को बोला कि यह पुलिस स्टाफ है। इसके बावजूद भी बदमाशों ने एक नहीं सूनी और उसे पिटाई करते रहे। महिला प्रधानआरक्षक राधा यादव ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी मारने की कोशिश की। बदमाशों ने उसे कुछ दूर तक मारने के लिए दौड़ाया भी। इस दौरान महिला प्रधानआरक्षक ने अपने मोबाइल से घटना की वीडिया बनाने की कोशिश की तो बदमाशों ने छीनकर पटक दिया। इससे उसका मोबाइल भी टूट गया है। प्रधानआरक्षक के साथ मारपीट किए जाने की सूचना महिला प्रधानआरक्षक राधा यादव ने घटना की जानकारी कोतवाली व मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाशों ने प्रधानआरक्षक को इतना पीटा कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। बदमाशों ने उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानआरक्षक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रधानआरक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आयुष मिश्रा, उम्र 28 वर्ष पिता डीएस मिश्रा, प्रद्युम्न कुशवाहा पिता मुरारी कुशवा उम्र 28 वर्ष व लालजी कुशवाहा पिता स्व. हेमराज उम्र 30 वर्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351 (3), 221, 121 (1), 109, 3 (5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur