Breaking News

अंबिकापुर,@उद्योग विभाग की भूमि निगम के कर्मचारी कर रहे थे अतिक्रमण

Share


अंबिकापुर,02 मार्च 2025 (घटती-घटना)। उद्योग विभाग की भूमि पर नगर निगम के दो कर्मचारी द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना पर उद्योग विभाग व नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। औद्योगिक क्षेत्र गंगापुर खुर्द स्थित खसरा नंबर 295/1 में उद्योग विभाग की भूमि है। नगर निगम के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी नौरतन गुप्ता पिता राजकिशेर एवं रमाशंकर रवी द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कराया जा रहा था। उद्योग विभाग के चौकीदार ने इसकी जानकारी विभाग को दी थी। सूचना पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक साथ ही राजस्व विभाग से हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक एवं निगम की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। इस दौरान टीम द्वारा दोनों अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी गई और निर्माण सामग्री को जत किया गया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply