अंबिकापुर,02 मार्च 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला नेटबाल संघ की और शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की शबनम नाज़ पिता नेजाम खान सायकल मेकेनिक की बेटी छाीसगढ़ प्रदेश मिक्स नेटबाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मिक्स नेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भिवानी हरियाणा में खेलेगी। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शबनम नाज़ विगत तीन वर्षों से नेटबाल खेल रही है, शबनम नाज़ शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की तीन वर्षों से नेटबाल खेल का प्रतिनिधित्व कर रही, साथ ही राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भी प्रतिनिधित्व करते आ रही है। शबनम नाज़ को संस्था के प्राचार्य व जिला नेटबाल संघ के पदाधिकारियों के साथ सभी खिलाडि़यों ने बधाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur