Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की दो नाग बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,02 मार्च 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने दो नाग चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अनिल शर्मा कृष्णानगर थाना मानिकपुर का रहने वाला है। 2 जनवरी की शाम को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 सीसी 2084 घर के बाहर खड़ा किया था। दूसरे दिन सुबह तक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। अनिल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी गौरव श्रीवास्तव पिता संतोष श्रीवास्तव उम्र 23 साल निवासी नमनाकला पानी टंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की दो बाइक जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply