Breaking News

अंबिकापुर @नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

Share

अंबिकापुर 02 मार्च 2025 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम अंबिकापुर पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर विलास भोसकर ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नव निर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को बधाई देकर नगर विकास के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नगर निगम अंबिकापुर के महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हम सब साक्षी बने, कार्यक्रम में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं विधायकों की उपस्थिति में शपथग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर उन्होंने कहा कि महापौर एवं पार्षदों के लिए जनता से बहुत बड़ा विश्वास मिला है। हमारे महापौर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे, हमने जो अटल विश्वास पत्र जारी किया था उसे हमारी सरकार पूरा करेगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छाीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
महापौर व हमारे पार्षद जनता की उम्मीदों पर उतरेंगे खारा
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम के महापौर व पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण सामारोह संपन्न हुआ। जिसके हम साक्षी बने। आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमण सिंह भी शामिल हुए। जनता का विश्वास मिला है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि महापौर व हमारे पार्षद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विकास का काम सरकार करवाएगी। निगम चुनाव के दौरान हमने जो अटल विश्वास पत्र सामने लाया है उसका शतप्रतिशत क्रियान्वयन किया जाएगा। वहीं उन्होंने गंगाजल को लेकर बनी विवाद की स्थिति के परिपक्ष में कहा कि कोई भी नया काम शुरू करते हैं,गृह प्रवेश करते हैं तो अपनी परंपरा के अनुसार पूजा पाट किया जाता है। ईष्ट देवता की मूर्ति स्थापित करते हैं और कोई भी शुभ काम करने से पूर्व गंगाजल से शुद्धिकरण कर अभिमंत्रित करते हैं। कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि गंगा जल को विवादित करना अनुचित है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply