Breaking News

जशपुर,@एक आरोपी समेत डेढ़ करोड़ की विदेशी शराब जत

Share


जशपुर,24 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब जत की है। यह शराब पंजाब से बिहार जा रही एक ट्रक में मिली थी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि जशपुर पुलिस ने दुलदुला थाना क्षेत्र में एक ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें 700 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई।
यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और माल के मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह कार्रवाई जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात का हिस्सा है। इस ऑपरेशन के तहत जिले भर में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply